फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल किया मतदान के प्रति जागरूक

विज्ञापन
मतदाता दिवस पर आयोजित रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिलाधिकारी सी रविशंकर । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। लोगों को जागरूक करते हुए आह्वान किया गया कि आगामी चुनाव में आसपास रहने वाले बुजुर्गों को मतदान करने के लिए अवश्य ले जाए।
विज्ञापन

भेल के सेक्टर 2 में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को जन जागरण रैली निकाली। मतदान के प्रति सबको जागरूक करते हुए छात्र छात्राओं ने प्रतिज्ञा ली कि आने वाले चुनाव में सभी को चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार चौहान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी भानु प्रताप सिंह चौहान, आचार्य प्रवीण कुमार ,संजय गुप्ता में सभी छात्र छात्राओं को प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कहा कि वह लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें। इस प्रतिज्ञा के साथ सभी छात्र-छात्राओं ने यह लक्ष्य भी निर्धारित किया कि इस बार के चुनाव में अपने आसपास के लोगों को जागरूक कर शत प्रतिशत मतदान कराएंगे। इस दौरान विनीत कुमार, शुभम लांबा, सिद्धार्थ कुमार, संकेत गौतम, हिमांशु धीमान, वन्या रक्षिता, नैंसी गुप्ता, आचार्य मीनू जोशी, हेमा जोशी, सुन्नमी चौहान सुमन त्यागी, तारा दत्त जोशी, रूद्र प्रताप शास्त्री, हरीश श्रीवास्तव, दीपक कुमार, जयपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें