फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीला नहर में मिला छात्रा का शव

Thu, 24 Nov 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भेलकर्मी राहुल कुमार के संग लापता हुई धामपुर (बिजनौर) की छात्रा का शव बृहस्पतिवार सुबह चीला पावर हाउस पर उतराता हुआ मिला। दोपहर बाद पहुंचे परिजन ने शव की शिनाख्त की। इधर, भेलकर्मी की भी अब नहर में ही डूबने की आशंका बलवती हो गई है। माना जा रहा है कि दोनों ने एक साथ ही खुदकुशी की होगी।

भेल के सेक्टर चार के रहने वाले भेलकर्मी राहुल कुमार और कनखल में किराये पर रहने एएनएम कोर्स कर रही छात्रा की गुमशुदगी कनखल एवं रानीपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई थी। भेलकर्मी की चीला से लावारिस मिली कार से दोनों के जूते, मोबाइल  फोन, पर्स, घड़ी आदि बरामद हुए थे। पुलिस के लाख जतन के बाद भी कुछ पता नहीं चल पा रहा था।  बृहस्पतिवार सुबह छात्रा का शव चीला पावर हाउस पर मिला। लक्ष्मण झूला थाना पुलिस ने सुबह ही शव को निकाल लिया था लेकिन दोपहर बाद पहुंचे भाई ने शव की शिनाख्त की। रानीपुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि छात्रा के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए लक्ष्मण झूला पुलिस ने भेजा है। भेलकर्मी के भी नहर में डूबने की आशंका है।
विज्ञापन


दोनों के लापता होने पर एक नजर
 भेल के सेक्टर तीन का रहने वाला भेलकर्मी 18 नवंबर को ही लापता हुआ था। देर शाम उसका कुछ पता न चलने पर पिता ऋषिकुमार अपने रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंचे। तभी पौड़ी के लक्ष्मणझूला थाने की चीला चौकी पुलिस ने उसकी कार चीला क्षेत्र से लावारिस अवस्था में बरामद की थी। कार से राहुल के मोबाइल फोन, पर्स के अलावा एक युवती का भी सामान मिला था। वो युवती धामपुर की रहने वाली थी और कनखल के विष्णु गार्डन में किराये पर रहती थी। युवती रुड़की के एक शिक्षण संस्थान से एएनएम का कोर्स कर रही थी। इधर, युवती के परिजन भी कनखल थाने पहुंच गए थे। तब पूरे राज से पर्दा उठा था कि दोनों एक ही साथ गायब हुए हैं।
विज्ञापन


11 नवंबर को हुई राहुल की शादी
 भेलकर्मी राहुल की शादी 11 नवंबर को ही हुई। माना जा रहा है कि उसकी शादी की खबर से छात्रा बिलकुल अंजान थी। फेसबुक पर शादी की फोटो अपलोड होने पर उसे यह जानकारी मिली। ये खुलासा दोनों के मोबाइल फोन से हुआ है।  11 नवंबर के बाद मोबाइल फोन एप्लीकेशन व्हाटसअप पर हुई बातचीत बिलकुल सामान्य थी। युगल के बीच प्रेम प्रसंग पिछले चार साल चल रहा था। उनकी मुलाकात कैसे हुई थी, ये अभी पुलिस को भी नहीं पता है। पुलिस जांच में एक बात सामने आई है कि, युवती को 18 नवंबर से एक दिन पहले प्रेमी की शादी होने की बात पता चल गई थी। इसके बाद ही उन्होंने मिलने का प्लान बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें