फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्दे भटकाने को दे रहे अनाप-शनाप बयान

Thu, 06 Apr 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा की नवनिर्वाचित सरकार पर मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत के द्वारा दिए गए वंदे मातरम के बयान पर कहा कि यह लोग प्रदेश में हिंसा कराकर जनता का ध्यान बांटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इनके पास विकास का विजन नहीं है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने 15 दिनों में एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर गए विधायकों को मंत्री बनाए जाने पर भी भाजपा पर तंज कसे। उन्होंने यह भी माना कि कांग्रेस सरकार सरकारी तंत्र से सही तरीके से काम नहीं ले पाई थी और भ्रष्टाचार पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सके।     
विज्ञापन


प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा की सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने वर्ष-2014 और अब विधानसभा चुनाव में जो वादे किए थे, उन्हें भाजपा के स्थापना दिवस पर याद दिलाया गया है। उन्होंने किसानों के कर्जा माफ करने, रोजगार के अवसर पर नीतियां बनाने, सरकारी तंत्र को भ्रष्टाचार मुक्त करने, गन्ने का भुगतान 15 दिन में कराने, बिजली बिलों पर सरचार्ज माफ करने सहित अन्य वादे गिनाए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही 15 दिन में अपने वायदों को पूरा करने का प्रलोभन दिया था, लेकिन इन 15 दिनों में भाजपा की सरकार एक भी निर्णय नहीं ले सकी है। अतिथि शिक्षकों को बेरोजगार कर दिया गया है। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायकों को मंत्री बनाकर भ्रष्टाचार को बढ़ाने का संकेत दे दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में बैठकर जिनको भ्रष्टाचारी बताते थे उन्हें ही गोद में बैठा लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों के खाने और दिखाने के दांत अलग-अलग है। उन्होंने मध्य प्रदेश में ईवीएम मशीन की खामी में आए तथ्यों की जांच कराने की मांग उठाते हुए कहा कि ईवीएम को तब तक न छेड़ा जाए जब तक पूरी तरह से जांच न हो जाए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, संतोष चौहान, डा. संजय पालीवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें