फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: राज्य आमंत्रण वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 27 को

विज्ञापन
विज्ञापन
Iगोपेश्वर चमोली में आयोजित होगी बालक ओपन वर्ग की प्रतियोगिताI
विज्ञापन




राज्य आमंत्रण वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 अक्तूबर तक जिला खेल कार्यालय गोपेश्वर (चमोली) में किया जा रहा है। खेल निदेशालय से मिले निर्देशों के अनुपालन में जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग ने टीम चयन की रूपरेखा तय कर दी है।
विज्ञापन




जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि 27 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे से आरके मेमोरियल स्पोर्ट्स एकेडमी, रावली महदूद, बहादराबाद में बालक ओपन वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। खिलाड़ियों को स्थायी निवास प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के साथ ट्रायल में शामिल होना अनिवार्य है। इसके अलावा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दूसरी वॉलीबाल प्रतियोगिता 7 से 9 नवंबर तक जिला खेल कार्यालय, पिथौरागढ़ में स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत अनुसूचित जाति के ओपन बालक वर्ग के लिए आयोजित होगी। इस चयन में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और स्थायी निवास प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए चयनित टीमों को रोशनाबाद स्टेडियम में विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया में टीम कोच और अन्य प्रशिक्षक शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें