फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पदोन्नति पाने वाले दो दरोगाओं को एसएसपी ने पहनाया स्टार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
IIपदोन्नति पाकर निरीक्षक बने दो दरोगा को एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने शुक्रवार को बैज और स्टार पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इसमें भगवान सिंह महर और प्रशांत बहुगुणा शामिल रहे। कैंप ऑफिस में दोनों निरीक्षकों को पुलिस के अन्य कर्मियों ने बधाई दी। इस दौरान एसपी सिटी पंकज गैरोला सहित अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

I
बता दें कि पुलिस मुख्यालय से उपनिरीक्षक पद से वरिष्ठता के आधार पर जारी पदोन्नति आदेश पर हरिद्वार में नियुक्त उपनिरीक्षक भगवान महर व उप निरीक्षक प्रशांत बहुगुणा के नाम भी शामिल हैं। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने निरीक्षक पद पर पदोन्नत जवानों को अपने दायित्व के प्रति सदैव सजग रहने और नियत कार्य को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। संवादI
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें