हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सात उप निरीक्षक और तीन अपर उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल किया है। लंबे समय से थानों में जमे दरोगाओं को भी दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया है, जबकि जनपद में कुछ समय पहले ही आमद दर्ज कराने वाले दराेगाओं को भी थानों और केातवाली में तैनाती दी गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही और भी एसओ-एएसआई की कुर्सियां हिलनी तय है।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के पीआरओ बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि खानपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह को थाना कनखल और यहां से उपनिरीक्षक भजराम चौहान को खानपुर भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक मंसूर अली को कोतवाली रुड़की, मुनव्वर हुसैन को कोतवाली मंगलौर, सोहन सिंह को कोतवाली गंगनहर, मंजुल रावत को कोतवाली रानीपुर, महिला उप निरीक्षक पूनम प्रजापति को थाना झबरेड़ा रवाना किया गया है।
अपर उप निरीक्षक प्रताप शर्मा को कोतवाली ज्वालापुर, कनखल से अपर उप निरीक्षक अनिल कुमार सोनी को थाना बुग्गावाला और बुग्गावाला से अपर उपनिरक्षक विजेंद्र सिंह को थाना कनखल भेजा गया है।