राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती हरिद्वार के और से साइकिल रैली निकालते लोग ।
- फोटो : HARIDWAR
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर क्रीड़ा भारती ने साइकिल रैली निकाली। क्रीड़ा भारती के प्रदेश सह मंत्री सोहन वीर राणा ने चंद्राचार्य चौक से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते क्रीडा भारती विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं किया।
शनिवार को क्रीड़ा भारती हरिद्वार की ओर से चंद्राचार्य चौक से आर्यनगर चौक तक साइकिल रैली निकाली गई। इससे पहले सभी पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने यूपी के कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर स्वर्गीय चेतन चौहान को श्रद्धांजलि दी। क्रीड़ा भारती के प्रदेश सह मंत्री सोहन वीर राणा ने बताया कि क्रीड़ा भारती ने विभिन्न खेलों के प्रोत्साहन के देशभर में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। रैली के दौरान महिला विंग की जिला अध्यक्ष गीता नेगी, जिला संयोजक चंदन नेगी, प्रांत मीडिया प्रभारी राजवीर सिंह तोमर, सह संयोजक नरेंद्र गिरी, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. संदीप कपूर, विकास गुलाटी, सुदीप बेनर्जी, संजीव मेहता, हरविंदर उप्पल, पंकज कुमार, गौरव अरोड़ा, पंकज सेठी, प्रवीण अरोड़ा, अपूर्व दुबे, निशांत यादव, अनूप कुमार, देवेंद्र मनचंदा आदि शामिल हुए।