हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दामाद ने मारपीट कर अपने ससुर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दामाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, नसीम पुत्र रफीक निवासी अहबाबनगर ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को दामाद सावेज निवासी फातमा मस्जिद, अहबाबनगर ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि सावेज ने चाकू से पेट पर वार कर दिया, जिससे गंभीर चोट आई। आरोप है कि घटना के दौरान सावेज के बड़े भाई जहीर ने भी धमकी दी। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।