फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा निरस्त होने से कोई खुश तो किसी के सपने पर फिरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल के बाद इंटर मीडिएट की परीक्षाएं भी निरस्त कर दिए जाने से किसी को परीक्षा न होने की टेंशन खत्म होने से खुशी हुई है तो किसी के सपनों पर पानी फिर गया है। जिन छात्रों ने परीक्षा में अव्वल आने के लिए कोविड काल में भी खूब तैयारी की थी, उनके ये अरमान पूरे नहीं हो सके हैं। वहीं, कुछ छात्रों का कहना है कि कोविड काल में स्कूल नहीं खोलने से परीक्षा देने की तैयारी ही ठीक ढंग से नहीं हो सकी थी। सरकार ने परीक्षा निरस्त करके अच्छा काम किया।
विज्ञापन

-------------
क्या बोले छात्र
सरकार के इस निर्णय से खुश नहीं हूं। मैं हर बार अपनी कक्षा में अव्वल रही हूं। इस परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की थी। विद्यालय में अव्वल आने का सपना संजोया था। अब अव्वल आने का सपना अधूरा ही रह गया।
-आयुषी सैनी, मीरपुर
-------------------------
परीक्षा नहीं होने से काफी दुख हो रहा है। अब वर्ष भर की पढ़ाई का कोई महत्व ही नहीं रहा, लेकिन सरकार का यह कदम भी उचित ही है, क्योंकि यदि कोरोना महामारी से बचे रहेंगे तो अगली परीक्षा में और अच्छे अंक प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

-खुशी सैनी, रसूलपुर तेलीवालाला
--------------
परीक्षा कैंसिल होना अच्छा तो नहीं लग रहा है, लेकिन जिस प्रकार का कोरोना संक्रमण काल चल रहा है, उससे पहले सभी के जीवन को बचाना जरूरी है, इसलिए सरकार ने यह ठीक भी किया है।
-आयुषी कश्यप, सलेमपुर महदूद
--------------------------------
इस परीक्षा में कक्षा में सबसे अधिक अंक लाने के लिए कड़ी मेहनत की थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण कोई अनहोनी न हो, इसलिए सरकार का यह कदम सराहनीय भी है। जिंदगी रही तो अगली परीक्षा में अच्छे अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन कर लेंगे।
-छवि, बहबलपुर
-----------
कोरोना संक्रमण काल के चलते पूरा साल यूं ही चला गया। न ढंग से स्कूल खुुुले और न ही पढ़ाई हुई। इससे परीक्षा की टेंशन हो रही थी। सरकार ने परीक्षा की टेंशन खत्म करके बढ़िया काम किया है।
-आयुष बंसल, गोविंदपुर
----------------------
एक तो कोरोना की महामारी चल रही है, ऊपर से परीक्षा की चिंता अलग सता रही थी। बिना पढ़ाई आखिरकार कैसे परीक्षा देते। सरकार ने उनकी चिंता खत्म करने के साथ ही संक्रमण को फैलने से भी रोक लिया है।
विज्ञापन

-रघु, मध्य हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें