फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : छह जून तक होम आइसोलेशन में रहेंगे एनएचएम संविदाकर्मी, सोशल मीडिया पर शुरू किया अभियान

Thu, 03 Jun 2021 02:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सामूहिक होम आइसोलेशन गतिविधि में अतिमहत्वपूर्ण सेवाओं में तैनात कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौ सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत एनएचएम संविदाकर्मी अब 6 जून तक होम आइसोलेशन में रहेंगे। इससे टीकाकरण, कोविड जांच व विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मांगे पूरी न होने से नाराज कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर भी अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


सामूहिक होम आइसोलेशन की अवधि को छह जून तक बढ़ा दिया
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन ने सरकार एवं शासन द्वारा उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक कार्रवाई न किए जाने के विरोध में सामूहिक होम आइसोलेशन की अवधि को छह जून तक बढ़ा दिया है। इस दौरान सभी कर्मचारी विभागीय कार्यों (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) का बहिष्कार करेंगे।

अतिमहत्वपूर्ण सेवाओं में तैनात कर्मचारियों को भी शामिल किया
सामूहिक होम आइसोलेशन गतिविधि में अतिमहत्वपूर्ण सेवाओं में तैनात कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील भंडारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मांगों पर उचित एवं न्यायसंगत निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक कर्मचारी होम आइसोलेशन पर रहेंगे। 
विज्ञापन


सभी कर्मचारियों ने एक पोस्टर के साथ अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की
वहीं कर्मचारियों की ओर से सोशल मीडिया पर अपनी मांगों के समर्थन में हैशटैग एनएचएम ऑन होम आइसोलेशन हैशटैग उत्तराखंड अभियान भी शुरू किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय व राज्य मंत्रियों को भी टैग किया गया है। इसके तहत सभी कर्मचारियों ने एक पोस्टर के साथ अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की। 

अनूप नौटियाल ने भी किया समर्थन
उत्तराखंड में सतत विकास, गवर्नेंस एवं जन स्वास्थ्य में सुधार के लिए अभियान चलाने वाले अनूप नौटियाल ने भी सोशल मीडिया में एक वीडियो संदेश जारी कर एनएचएम कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। वीडियो में अनूप ने एनएचएम की कार्यप्रणाली एवं कर्मियों के कार्यदायित्वों पर विस्तार से अपनी बात रखी और साथ ही मुख्यमंत्री से शीघ्र समाधान की भी मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें