फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई मांग रहा तंबाकू तो कोई बीड़ी सिगरेट

विज्ञापन
रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में बने रिलीफ कैंप में मौजूद लोग । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
रिलीफ कैंप में रहने वाले गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों की डिमांड से पुलिस भी परेशान हो गई है। इन लोगों को खाने, पीने और दूध की जरूरत पूरी की जा रही है। कैंप में रहने वाले लोग पुलिस से तंबाकू, बीड़ी और सिगरेट की डिमांड कर रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि लॉकडाउन शुरू होने के बाद से ही दूसरे जनपदों के साथ यहां के गरीब और मजदूर परिवारों ने पलायन शुरू कर दिया था। पहले तो इन लोगों को बाहर जाने दिया गया, लेकिन बाद में केंद्र सरकार ने हर हालात में रोकने के निर्देश जारी किए। उसके बाद जनपद में कई रिलीफ कैंप बनाए गए।
शहर कोतवाली क्षेत्र में पंजाब सिंध क्षेत्र, सभी रैन बसेरों, जैन मंदिर धर्मशाला सप्तऋषि, जगाधरी धर्मशाला, आत्मधाम आश्रम, बाबा बालक नाथ आश्रम, गढ़वाल धर्मशाला आदि में रिलीफ कैंप बनाया गया है। इस समय इन कैंपों में अलग अलग प्रदेशों के करीब तीन सौ लोग रह रहे हैं। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इन कैंपों में सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के माध्यम से खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस की तरफ से छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

अब यहां रह रहे एक लोगों ने पुलिस से तंबाकू, बीड़ी और सिगरेट तक की डिमांड कर दी। जानकारी के अनुसार तंबाकू के लिए एक व्यक्ति इतना गिड़गिड़ाया कि आखिरकार पुलिस को उसे तंबाकू की पुड़िया दिलवानी ही पड़ी। इसी तरह से कुछ लोग बिस्कुट, नमकीन से लेकर कई तरह तरह के व्यंजन की डिमांड कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी का कहना है कि इन लोगों को जैसे तैसे समझाबुझाकर शांत कर रहे है। छोटी छोटी जरूरत पुलिस पूरी कर रही है। कुछ डिमांड ऐसी हैं जो पूरी नहीं की जा सकती।
------------------
महिला पुलिसकर्मी दाग रही अजीबोगरीब सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। लॉकडाउन में छूट की अवधि के दौरान भी कुछ महिला पुलिसकर्मी आम लोगों को टोकाटाकी करके परेशान कर रही हैं। कुछ तो अजीबोगरीब सवाल भी कर रही हैं। किसी को रोककर वे सैनिटाइजर दिखाने को कह रही तो किसी से मास्क नहीं पहनने के नाम पर उलझ रही हैं।
लॉकडाउन को लेकर शहरभर में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। नागरिक पुलिस से लेकर पीएसी तक की महिला कांस्टेबल अपनी ड्यूटी कर रही हैं। कुछ महिला पुलिस कर्मियों का रवैया बहुत ही हैरान कर देने वाला है। रेहड़ी पर फल सब्जी बेच रहे गरीब तबके के लोगों को रोककर अलग अलग सवाल करते हुए इन महिला पुलिसकर्मियों को देखा जा सकता है। किसी से तो यह पास मांग लेती हैं, जब वह बोलता है कि सरकार ने एक बजे तक उन्हें बेचने की छूट दी हुई है तो उसे कानून का पाठ पढ़ाने लगती हैं।
नगर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय का ध्यान इस तरफ दिलाया गया तो उनका कहना था कि सभी पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर दिया गया कि वह लॉकडाउन में दी गई छूट के दौरान किसी के साथ रोकटोक न करें। विशेषकर रोजमर्रा की वस्तुओं की सप्लाई करने वाले आमजन को बिलकुल भी परेशान न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें