फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतई से बड़ा कोई पद नहीं: राजराजेश्वराश्रम

Tue, 29 Mar 2016 11:51 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि संतई से बड़ा कोई पद नहीं होता। संत वह है जो अपने अस्तित्व और अहंकार को मिटा दे और जन कल्याण के लिए कार्य करे। संत को किसी राजदरबार में भी जाने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम मंगलवार की शाम जयराम आश्रम में आयोजित जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के जन्मदिन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संत का जीवन गंगा के समान है जो बिना किसी भेदभाव के सभी का कल्याण करती है। जयराम आश्रम द्वारा लोककल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी केे जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। भारत माता मंदिर के परामाध्यक्ष निवर्तमान शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि ने कहा कि जयराम आश्रम और उनकी अन्य संस्थाओं ने भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार शिक्षा तथा सामाजिक जागरूकता के विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य किया है। उन्होंने जयराम आश्रम की परंपरा से जुड़े ब्रह्मलीन संत देवेंद्र ब्रह्मचारी समेत अन्य संतों का स्मरण किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी भाग लिया और ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी रविंद्र पुरी, स्वामी चिदांनद मुनि, स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, ऋषि रामकृष्ण महाराज, स्वामी कपिल मुनि, महंत मोहनदास, महंत सखदेव मुनि, स्वामी श्यामसुंदर दास शास्त्री, चेतन ज्योति पीठाधीश्वर स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, ऋषिकेश के पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा आदि ने भी विचार रखे। इनके अलावा कांग्रेसी नेता राजेंद्र चौधरी, राजेश रस्तोगी, पुरुषोत्तम शर्मा,  संजय पालीवाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचे। सभी का आभार जताते हुए ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि जयराम आश्रम लोककल्याण की दिशा में लगातार कार्य करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें