फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वापसी पर विचार करें बागी विधायक

Tue, 29 Mar 2016 11:47 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
भाजपा को आड़े हाथ लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उत्तराखंड में निर्वाचित सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया वहीं कांग्रेस के नाराज विधायकों को भी वापस लौटने की सलाह दी।
विज्ञापन

 जयराम आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के जन्मदिन समारोह में भाग लेने आए दिग्विजय सिंह मंगलवार की शाम जयराम आश्रम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झूठे वादे कर सत्ता में आई भाजपा अब कांग्रेस शासित राज्यों की निर्वाचित सरकारों को अस्थिर कर रही है जो लोकतंत्र की मर्यादाओं का अपमान है। उच्च न्यायालय के फैसले का भी उन्होंने स्वागत किया साथ ही कांग्रेस के नाराज विधायकों से वापस आकर अपनी बात कहने की भी उन्होंने सलाह दी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बातचीत की गुंजाइश जीवन में हमेशा बनी रहनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग के बारे में पूछ गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सीडी की वैधता पर वे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे लेकिन अगर ये बातें ही कार्रवाई का आधार बनती हैं तो केंद्र सरकार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ पहले कार्रवाई करनी चाहिए जिनके खिलाफ व्यापम घोटाले में पर्याप्त सुबूत हैं। भाजपा पर उन्होंने दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया
पार्टी हाईकमान के हरीश रावत के साथ होने के अभी तक कोई संकेत नहीं मिलने, बगावत करने वाले विधायकों की मांग के अनुरूप क्या पार्टी हाईकमान हरीश रावत को बदल सकता है इस बारे में पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कोई भी टिप्पणी करने से बचते रहे। उन्होंने कहा कि इसका जवाब तो पार्टी की प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी व पार्टी हाईकमान खुद ही दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें