- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपी को जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी आकाश उर्फ पतोडी निवासी रावली महदूद निकट सम्राट मार्केट थाना सिडकुल के कब्जे से तीन किलो 70 ग्राम गांजा बरामद हुआ। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पहले भी नशा तस्करी और चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
पुलिस के अनुसार, कोतवाल कुंदन सिंह राणा टीम के साथ शनिवार रात क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान भगत सिंह चौक से पहले शौचालय के पास एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3.070 किलोग्राम गांजा और 600 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश उर्फ पतोडी बताया।
कोतवाल ने बताया कि रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी सिडकुल क्षेत्र से अवैध गांजे की बिक्री और चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। इसके बावजूद वह नशा तस्करी के धंधे में दोबारा सक्रिय हो गया था। एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।