फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर ट्रक से टकराई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। हरिद्वार-नजीबाबाद नेशनल हाईवे बाहर पीली के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कार चालक अरुण त्यागी पुत्र बालमुकुंद निवासी काशीपुर हरिद्वार की ओर से आ रहे थे। टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर ही फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायल को बाहर निकाला। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई थी। पलक झपकते ही कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। घायल को ऋषिकेश एम्स में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें