फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5.51 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं। आरोपी स्मैक को हरिद्वार में बेचने के लिए लेकर जा रहा था। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि 26 सितंबर को रानीपुर पुलिस नहर पटरी मार्ग जमालपुर पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 5.51 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्मैक को हरिद्वार में बेचने के लिए लाने की बात बताई। आरोपी की पहचान निखिल रस्तोगी निवासी ग्राम रूदई, थाना रूदई, जिला शाहजहांपुर, यूपी हाल दादूपुर गोविंदपुर, रानीपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ कोतवाली रानीपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में वर्ष 2024 में एनडीपीएस एक्ट के तीन प्राथमिकी दर्ज है। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें