फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मारने में बस चालक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। मुस्तफाबाद उर्फ पदार्था में स्कूटी सवार दंपती और उनकी बेटी को सामने से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बच्ची के हाथ में फ्रैक्चर हुआ था। पुलिस ने बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, हरसीवाला निवासी अमित कुमार ने पथरी थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई सुमित अनुराग 12 सितंबर को पत्नी निशु और बेटी जिया के साथ स्कूटी से हरिद्वार दवाई लेने गए थे। शाम करीब छह बजे तीनों स्कूटी से घर लौट रहे थे। मुस्तफाबाद उर्फ पदार्था पहुंचने पर लक्सर की ओर से आ रही बस के चालक ने तेज गति और लापरवाही से बस चलाते हुए गलत साइड में जाकर उनकी स्कूटी में सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया था। आसपास के लोगों ने घायलों को वेलकेयर अस्पताल धनपुरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें ज्वालापुर स्थित भूमानंद अस्पताल ले गए। वहां भी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया था। सुमित और उनकी पत्नी निशु की हालत नाजुक बनी हुई है और दोनों आईसीयू में भर्ती हैं। वहीं बेटी जिया के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बस चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें