पुलिस ने एक लाख रुपये की कीमत के डेढ़ किलो गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्कर के खिलाफ एनडीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।
ज्वालापुर कोतवाली चंद्र चंद्राकर नैथानी के मुताबिक एसएसपी के आदेश पर नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों व मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाल ज्वालापुर सीसी नैथानी ने सभी चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार की रात रेल चौकी प्रभरी एसआई प्रवीन रावत, एसआई प्रवीण बिष्ट के चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
लालपुल के पास पुलिस चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति भागने लगे। जिस पर शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद साजिद उर्फ काली निवासी इंदिरा बस्ती लाल मंदिर कोतवाली ज्वालापुर बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1 किलो 500 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ। कोतवाल सीसी नैथानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।