सेंट मेरी स्कूल के पास सड़क पर खुलेआम तमंचा लहराने के आरोप में कोतवाली ज्वालापुर ने छह युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी योगेश देव सिंह ने बताया कि बीते बुधवार की देर शाम मुखबिर से सेंट मेरी स्कूल के पास कुछ उपद्रवियों के तमंचा लहराने की सूचना मिली।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सड़क पर उपद्रव मचा रहे वासु शर्मा मोहल्ला चौहानान ज्वालापुर, अभिषेक निवासी बहादरपुर जट थाना पथरी, नीरज निवासी भुक्काहेड़ी थाना भोपा मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), जतिन निवासी बहादरपुर जट थाना पथरी, ईशु चौधरी निवासी बहादरपुर जट, ऋतिक शर्मा निवासी सुभाषगढ़ थाना पथरी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।