फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कांवड़ मेले में छह दिन बाकी, बाजार वाले स्थल नहीं हटा अतिक्रमण

Thu, 23 Jul 2026 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेला बाजार का टेंडर भी अटका, दुकानदारों में असमंजस, उठे सवाल
विज्ञापन

हरिद्वार। 30 जुलाई से शुरू होने वाले कांवड़ मेले में अब केवल छह दिन शेष हैं लेकिन पंतद्वीप स्थित चमगादड़ टापू मेला स्थल पर अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। वहीं, मेला बाजार का टेंडर भी जारी नहीं होने से दूर-दराज से आने वाले दुकानदारों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

हर वर्ष पंतद्वीप चमगादड़ टापू पर अस्थायी कांवड़ मेला बाजार लगता है। यहां सैकड़ों व्यापारी दुकानें लगाते हैं। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक और जिलाधिकारी के लगातार निरीक्षण के बावजूद नगर निगम ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों में सुस्त नजर नहीं आ रहा है। पूरा चमगादड़ टापू अतिक्रमण की चपेट में है। ऐसे में यदि टेंडर प्रक्रिया पूरी भी हो जाती है तो दुकानों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराना चुनौती बन सकता है।व्यापारियों का कहना है कि समय रहते अतिक्रमण हटाकर टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो मेले की व्यवस्थाएं प्रभावित होंगी और लाखों कांवड़ यात्रियों के साथ कारोबार पर भी असर पड़ेगा। अब सभी की नजर नगर निगम की अगली कार्रवाई पर टिकी है। वहीं, डीएम मयूर दीक्षित का कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों को जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं, लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें