हरिद्वार। लंबे समय से न्यायालय से गैरहाजिर चल रहे दो महिलाओं सहित छह आरोपियों को ज्वालापुर पुलिस ने गैर जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। सभी को कोर्ट में पेश किया गया।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। लंबे समय से कोर्ट से गैर हाजिर चल रहे छह लोगों के कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। सभी की धरपकड़ के लिए दबिश दी गई। बताया कि रविवार को सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी अरशद अली निवासी पुरानी सब्जी मंडी ज्वालापुर, नितिन मनचंदा निवासी मोहल्ला मेहतान, सुनील गौड़ निवासी मोहल्ला मालियान, अहसान निवासी मोहल्ला झाड़ान और मोहल्ला कड़च्छ निवासी दो महिलाओं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।