मोतीचूर रेलवे के पास यार्ड में सिग्नल फोग पटाखा (डेटोनेटर) लगाने के मामले में जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
मोतीचूर रेलवे के पास यार्ड में सिग्नल फोग पटाखा (डेटोनेटर) लगाने के मामले में जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि सोमवार को कंट्रोल मुरादाबाद से सूचना प्राप्त मिली कि मोतीचूर यार्ड किलोमीटर नंबर 31/15 -16 पर डेटोनेटर फट गया है। सूचना पर एसपी जीआरपी सरिता डोबाल के निर्देशन में सीओ स्वप्निल मुयाल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। रेलवे स्टेशन मोतीचूर यार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे देखने पर एक संदिग्ध व्यक्ति रन थ्रू ट्रैक पर संदिग्ध अवस्था में घूमता नजर आया। आरोपी को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने अपना नाम अशोक कुमार निवासी गांव रेवली कला रामपुर, उत्तर प्रदेश बताया। उसने देहरादून रेलवे ट्रैक पर सिग्नल फोग पटाखा (डेटोनेटर) लगाने की बात स्वीकार की। आरोपी रेलवे की प्राइवेट लेवर में ट्रैक मरम्मत का कार्य करता है। सिग्नल पटाखा उसे रेलवे गुफा के पास पड़ा मिला था। आरोपी ने बताया कि पटाखा के बारे में उसने सुना था की ये ट्रेन रोकने के काम आता है, जिसमें बहुत अधिक धमाका होता है। इसलिए इसकी आवाज सुनने के लिए इसे ट्रैक पर लगाया था। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।