फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: गंगा में नहाते समय LIU का कांस्टेबल डूबा, तलाश में जुटी जल पुलिस की टीम, नहीं लगा सुराग

Mon, 28 Oct 2024 07:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

त्रिपन सिंह नेगी सोमवार की दोपहर अपने परिचित के साथ कनखल के बैरागी कैंप में ठोकर नंबर दस पर पहुंचे। जहां वह स्नान करने लगे। अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से वह डूब गए। 
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनखल थाना क्षेत्र में गंगा में नहाते समय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) में तैनात एक आरक्षी डूबकर लापता हो गया। सिपाही के डूबने की जानकारी मिलते ही महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय पुलिस ने जल पुलिस की टीम को बुलाकर सर्च अभियान चलाया, देर शाम तक सिपाही का कोई सुराग नहीं लग पाया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मायापुर स्थित एलआईयू कार्यालय में त्रिपन सिंह नेगी कांस्टेबल के पद पर तैनात है। मूल रूप से जौनसार भाबर क्षेत्र के कालसी के रहने वाले त्रिपन सिंह नेगी सोमवार की दोपहर अपने परिचित के साथ कनखल के बैरागी कैंप में ठोकर नंबर दस पर पहुंचे। जहां वह स्नान करने लगे। अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से वह डूब गए। ये देखकर साथी घबरा गया और उसने तुरंत विभाग में संपर्क कर घटना की जानकारी दी।

Uttarakhand:  प्रदेश में पर्यावरण मित्रों को मिलने वाली बीमा राशि में हुआ इजाफा, अब दो के बजाय मिलेंगे पांच लाख
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही एलआईयू इंस्पेक्टर नीरज यादव, कनखल थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जल पुलिस की टीमें बुलाकर सर्च अभियान शुरू किया गया। देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका। वहीं, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि गंगा में सर्च अभियान चलाकर कांस्टेबल की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें