फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मनाया श्रावणी महापर्व

विज्ञापन
कनखल स्थित सतीघाट पर श्रावणी उपाकर्म पर्व मनाने पुरोहित - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
श्रावणी महापर्व पर पंचपुरी में कई स्थानों पर पुरोहितों और पंडितों ने सूत के पवित्र धागे का संधान किया। डोरी से बने पवित्र रक्षा सूत्रों के रूप में ऐंठकर तैयार किये गए। ऋषि तर्पण के बाद अनेक पुरोहितों ने लोगों की कलाई पर संधानित धागे बांधे और अनुप्राणित यज्ञोपवीत धारण करे।
विज्ञापन

हरकी पैड़ी पर गंगासभा के तत्वावधान में श्रावणी पर्व धूमधाम से मनाया गया। पंडित अमित शर्मा के आचार्यत्व में स्नान और तर्पण का कार्यक्रम चला। सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, अध्यक्ष प्रदीप झा और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ के साथ अनेक पुरोहितों ने विशेष पूजा में भाग लिया। कुशावर्त घाट पर आचार्य हरिओम शास्त्री और आशीष गौतम के संयोजन में अनेक पुरोहितों ने ऋषि तर्पण किया। यह कार्यक्रम पांच घंटे चला।
यज्ञोपवीत का संधान रक्षा सूत्र का संधान कनखल के राधा कृष्ण मंदिर में किया गया। ओमकार, अग्नि, सर्प, सोम, पितृ, प्रजापति, अनिल, सूर्य, विश्वेदेवा का आह्वान कर उनकी शक्तियों को यज्ञोपवीत में समाहित किया गया। आचार्य नितिन शुक्ला के आचार्यत्व में भारतीय प्राच्य विद्या सोसाइटी की ओर से ये कार्यक्रम आयोजित हुआ। डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी, आचार्य दीप रत्न शर्मा, सर्वेश खैरवाल, नीरज शुक्ला, अभिनव शुक्ला, अभिषेक कौशिक, रचित शर्मा, विनीत पराशर इत्यादि ने हेमाद्रि संकल्प स्नान एवं रक्षा अनुसंधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें