फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बराती और घराती पक्ष के लोगों में कहासुनी के बाद चलीं गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मामूली बात पर बराती और घराती पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि घराती पक्ष के लोगों ने बराती पक्ष को जमकर पीटा। इस बीच कई लोगों ने फायरिंग भी की जिसमें वह किसी तरह बाल-बाल बचे। शादी कार्यक्रम स्थल पर भीड़ बढ़ने पर हमलावर मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को नामजद किया है। उपनिरीक्षक कांता प्रसाद ने रिपोर्ट की जांच शुरू कर दी है।

गंगनहर कोतवाली को सैदनगला चरथावल जिला मुजफ्फरनगर निवासी अक्षय कुमार ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को बरात में पनियाला आया था। वहां गांव के रणजीत पक्ष के लोगों से उनकी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद घराती पक्ष के लोगों ने बरातियों को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद रात करीब नौ बजे 20 से अधिक लोग मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने अपना मुंह ढका हुआ था और शादी स्थल पर आते ही बरातियों के साथ मारपीट कर फायरिंग की थी। इसमें वह और अन्य लोग बाल-बाल बच गए थे। कोतवाली कार्यवाहक दीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रणजीत निवासी रुड़की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें