हरिद्वार। राजस्व वसूली को लेकर ऊर्जा विभाग ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए उपखंड प्रथम क्षेत्र में बकाया उपभोक्ताओं पर कार्रवाई तेज कर दी है। अधिशासी अभियंता रवि कुमार के निर्देश पर अवर अभियंता अक्षय कुमार ने टीम के साथ सीतापुर मंडी, पांवधोई और सुभाष नगर में अभियान चलाया। टीम ने बकायेदारों के 36 कनेक्शन काटते हुए करीब 1.30 लाख रुपये की वसूली की। एसडीओ अर्चना ने मौके पर लोगों को समय से बिल जमा कराने की हिदायत भी दी। अभियान के दौरान टीम ने बिजली चोरी के पांच मामले पकड़े। बताया कि बकायेदारों और बिजली चोरों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, पकड़े गए मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।