फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसैनिकों मांस के साथ एक युवक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना जिला प्रमुख ने तीन किलो मांस ले जा रहे एक मजदूर को पकड़ लिया। आरोप है कि मांस गाय का है। शिवसेना जिला प्रमुख की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए कनखल पुलिस ने आरोपी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी फार्मेसी के निकट बुधवार शाम शिवसेना प्रमुख ने ई रिक्शा को रोक लिया। ई रिक्शा में बैठे युवक के कब्जे से तीन किलो मांस बरामद हुआ। शिवसेना नेता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाने लाकर की गई पूछताछ में युवक ने अपना नाम महबूब पुत्र मोइन खान निवासी सूर्यपुर अररिया बिहार हाल निवासी बुड्ढी माता तिराहा बताया। शिवसेना नेता आरोप है कि बरामद मांस गाय का है और मोहल्ला कस्साबान में अब भी खुलेआम गाय काटी जा रही है। पशु चिकित्सक की प्रारंभिक जांच में मांस गाय का होना बताया गया, जिसके बाद सैंपल लेकर मांस को दफन कर दिया गया। एसओ विकास भारद्वाज ने बताया कि शिवसेना नेता की ओर से इस संबंध में युवक के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें