फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ के आखिरी दिन उमड़ा डाक कांवड़ियों का हुजूम

विज्ञापन
हरकी पैड़ी से कांवड़ लेकर जाते शिवभक्त । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
शारदीय कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा। बृहस्पतिवार को जहां तक भी नजर पहुंची वहां कांवड़िए ही नजर आ रहे थे। गंगा के घाट भोल बम के उद्घोष से गूंजते रहे। एक अनुमान के अनुसार अंतिम दिन करीब 12 लाख कांवड़ियों को जल भरा और अपने शहरों के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

शारदीय कांवड़ यात्रा करीब दो सप्ताह पहले शुरू हुई थी। शुरूआत में दूर दराज के शिवभक्त जल लेकर वापसी करते रहे। जैसे जैसे शिवरात्री की तिथि नजदीक आई तो कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने लगी थी। दो दिन पहले से तो हर तरफ कांवड़िए ही नजर आ रहे थे। बुधवार को भी लाखों कांवड़ियों ने वापसी की थी। बृहस्पतिवार को सुबह से ही हरकी पैड़ी और अन्य घाटों पर बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने स्नान करने के बाद पूजा अर्चना की और फिर कांवड़ उठाई।
सभी प्रमुख मार्गों से कांवड़ियों की वापसी हो रही थी। कांवड़ियों की संख्या ज्यादा होने पर पुलिस बल व्यवस्था संभालने में लगा रहा। जैसे-जैसे दिन बढ़ता रहा तो कांवड़ियों की संख्या बढ़ती गई। अब मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर समेत आसपास के कांवड़िए शुक्रवार की सुबह तक रवाना होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें