शिवलोक कॉलोनी में अवैध रूप से किए जा रहे व्यावसायिक निर्माण को सील करती एचआरडीए की टीम ।
- फोटो : HARIDWAR
आवासीय कालोनी शिवलोक में अवैध रूप से तीन मंजिल व्यावसायिक भवन का निर्माण कर दिया गया। कालोनी के लोग निर्माण के विरोध में उतर आए और हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) के अधिकारियों से शिकायत की। नोटिस देने के बाद भी काम नहीं रोका गया और लेंटर डालना शुरू कर दिया। इसके बाद एचआरडीए ने व्यावसायिक कांप्लेक्स को सील कर दिया।
भगत सिंह चौक से सटी शिवलोक कालोनी में पिछले काफी समय से अवैध रूप से व्यावसायिक निर्माण किया जा रहा था।
एचआरडीए ने नोटिस जारी कर इतिश्री कर ली। लेकिन, इसके बाद भी काम बंद नहीं हुआ। दूसरी मंजिल के बाद तीसरी पर भी लेंटर डाल दिया। बृहस्पतिवार को सहायक अभियंता पंकज पाठक की अगुवाई में टीम ने निर्माण को सील कर दिया। तब जाकर कालोनी के लोगों का गुस्सा शांत हो पाया। एई पंकज पाठक ने बताया कि गौरी शंकर की ओर से निर्माण कराया जा रहा था। जिसे सील कर दिया गया है।