फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो में लगी आग, कार चालक ने मुश्किल से बचाई अपनी जान

Wed, 26 Dec 2018 08:42 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
fire in car - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगा फार्म हाउस के निकट एक स्कार्पियो कार में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। कार चालक ने  बामुश्किल गाड़ी से उतरकर अपनी जान बचाई। साथ ही पुलिस व अग्निशमन केंद्र को गाड़ी में आग लगने की सूचना दी।

विज्ञापन


लेकिन जब तक अग्निशमन की गाड़ी पहुंची तब तक कार आधे से ज्यादा आग की भेंट चढ़ चुकी थी। बोंगला निवासी मंगल सिंह, पुत्र सुधीर निवासी आत्मलपुर बोंगला का गंगा फार्म हाउस के निकट दुकान निर्माण कार्य चल रहा था। मंगल सिंह ने बताया कि वह ज्वालापुर से कुछ सामान लेकर आया था और गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ी करके सामान देने चला गया।

कुछ देर बाद जब उसने दोबारा जाने के लिए गाड़ी स्टार्ट की तो उसे गाड़ी के इंजन से धुआं उठता दिखाई दिया। उसने गाड़ी से उतर कर देखने का प्रयास किया तो कार से आग की लपटें उठती देख वह घबरा गया। उसने तुरंत स्थानीय पुलिस व दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें