फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: लक्सर मार्ग पर डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर मैंगो फार्म के पास डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सहारनपुर के हकीकतनगर निवासी शिवानी गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति विपुल कुमार गुप्ता सहारनपुर में नौकरी करते थे। तीन नवंबर को वह स्कूटी से दुकान के काम से हरिद्वार आ रहे थे। दोपहर करीब 12:15 बजे लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर मैंगो फार्म के पास पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रहे डंपर ने ओवरटेक करते समय उनकी स्कूटी में साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विपुल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले एसआर मेडिसिटी और इसके बाद भूमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं और परिवार की पूरी जिम्मेदारी पति पर ही थी। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें