फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए विज्ञान जरूरी: सैन

विज्ञापन
गुरुकुल कांगड़ी विवि में विज्ञान महोत्सव का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते अतिथि । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
गुरुकुल कांगड़ी विवि में विज्ञान महोत्सव ‘विज्ञान सर्वत्रपूज्यते’ कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. कलाचंद्र सैन ने कहा कि देश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए विज्ञान का उपयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज, इतिहास और विज्ञान तीनों आपस में जुड़े हैं। विज्ञान का उपयोग मनुष्य को कौशल युक्त बनाता है। भविष्य की आपदाओं से निपटने के लिए विज्ञान उपयोगी साधन है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीपी त्रिपाठी ने कहा कि भारत आदि काल से ज्ञान का उपासक रहा है। विज्ञान द्वारा कार्य और कारण की समझ विकसित हो सकी है। प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि विज्ञान को शास्त्र की भांति लोक कल्याणकारी होना चाहिए। डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि मुक्त चिंतन शोध और नवाचार के लिए अनिवार्य है। विवि में क्लास रूम में ही मौलिक और मुक्त चिंतन पल्लवित होता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए हमें विवि को शोध और नवाचार के केंद्र बनाने चाहिए।
कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री ने कहा कि गुरुकुल अपने स्थापना काल से विज्ञान विषय के शिक्षण एवं शोध के लिए प्रतिबद्ध रहा है। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. एलपी पुरोहित ने विज्ञानसर्वत्र पूज्यते कार्यक्रम की उपयोगिता पर चर्चा की। स्थानीय समन्वयक डॉ. हेमवती नंदन ने कहा कि एक सप्ताह तक विज्ञान महोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इनकी रही मौजूदगी
इस दौरान माउंट एवरेस्ट विजेता पद्मश्री संतोष यादव, प्रो.आरसी दुबे, प्रो. सत्येंद्र राजपूत, प्रो. दिनेशचंद्र शास्त्री, डॉ. अजय मलिक, डॉ. मनीला, डॉ. बिंदु मलिक, डॉ. सुयश भारद्वाज, डॉ. लोकेश जोशी, डॉ. श्वेतांक आर्य, डॉ. अजेंद्र, डॉ. शिव कुमार चौहान, डॉ. दीनदयाल, डॉ. वेदव्रत, सहितविज्ञान जगत से जुड़े अनेक शिक्षक, विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित रहे। संचालन डॉ. हिमाशु पंडित ने किया।
साइंस फिल्म शो आयोजित, प्रदर्शनी आज
कार्यक्रम में साइंस फिल्म शो हुआ। विश्वविद्यालय के छात्रों और शहर के कई स्कूलों के छात्रों में साइंस फिल्म शो को देखा। साइंस फिल्म के माध्यम से विज्ञान जगत की उपलब्धियों और भारतीय विज्ञान की यात्रा को प्रदर्शित किया। बुधवार को साइंस गैलरी लगाई जाएगी। इसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रयोग और वैज्ञानिकों की जीवन यात्रा को प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें