फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सऊदी अरब की महिला होटल के कमरे में अचेत अवस्था में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। चारधाम यात्रा के दौरान अस्वस्थ होने पर हरिद्वार लौटी सऊदी अरब की एक महिला पर्यटक के होटल के कमरे का दरवाजा शुक्रवार सुबह काफी देर तक नहीं खुला। इससे होटल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन में चिंता बढ़ गई। सूचना पर पुलिस, एलआईयू और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा खुलवाने के बाद महिला को अचेत अवस्था में पाया गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकीय जांच में महिला को मिर्गी का दौरा पड़ने की पुष्टि हुई। फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, सऊदी अरब निवासी 37 वर्षीय अलबीश नादा खालिद पांच अन्य साथियों के साथ हरिद्वार आई थीं। विदेशी पर्यटकों का यह दल 23 मई को शहर के एक होटल में ठहरा था और अगले दिन चारधाम यात्रा पर रवाना हो गया था। यात्रा के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ने और रक्तचाप कम होने की शिकायत सामने आने पर वह अपने साथियों से पहले हरिद्वार लौट आई थीं। होटल प्रबंधन के मुताबिक महिला को एक दिन पूर्व चिकित्सक को भी दिखाया गया था।



शुक्रवार सुबह काफी देर तक कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने और दरवाजा नहीं खुलने पर होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। विदेशी नागरिक का मामला होने के कारण पुलिस ने तत्काल एलआईयू और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के दौरान पता चला कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा था। उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि महिला पर्यटक की हालत अब सामान्य है। चिकित्सकीय निगरानी में उसका उपचार कराया गया है और किसी प्रकार की संदिग्ध परिस्थिति सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें