फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ब्राह्मण सभा जुलाई में करेगी प्रतिभा सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जनपदीय ब्राह्मण सभा हरिद्वार की ओर से जनपद स्तर पर प्रतिभा सम्मान समारोह जुलाई में किया जाएगा। इसमें जिला स्तर पर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभावान युवक-युवतियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन



आर्य नगर स्थित एक होटल में हुई जनपदीय ब्राह्मण सभा की जिला स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। जिलाध्यक्ष डॉ. विजयेंद्र पालीवाल ने बताया कि रुड़की शाखा की ओर से 12 जुलाई को ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। रुड़की शाखा के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि 20 वर्षों से रुड़की शाखा की ओर से युवक-युवती परिचय सम्मेलन होता आ रहा है।



गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति आचार्य हरगोपाल शास्त्री ने कहा कि जनपदीय ब्राह्मण सभा हरिद्वार जनपद के प्रतिष्ठित लोगों का प्रतिनिधित्व करती है। कहा कि सभा की ओर से समाज को एकजुट करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन




इस मौके पर महामंत्री राजीव शर्मा, डॉ. पद्म प्रकाश, डॉ. रमेश चंद शर्मा, प्रो.डॉ.बीपी पाठक, ऋषि पाल शर्मा, राजन कौशिक, डॉ. हिमांशु द्विवेदी, अमिताभ वत्स, जिला महिला संयोजिका अंजू द्विवेदी, हरिद्वार शहर महिला संयोजिका शशि झा, मीडिया प्रभारी अभिषेक शर्मा, कोषाध्यक्ष तरसेम लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें