हरिद्वार। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऋषिकुल परिसर में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता ‘वेद रस’ के चौथे दिन शॉटपुट समेत क्रिकेट, वॉलीबाल, फुटबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। शॉटपुट में यूजी 2021 बैच की सलोनी प्रथम, यूजी वर्ष 2023 बैच की समृद्धि द्वितीय और सृष्टि ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कॉलेज परिसर में चल रही क्रीड़ा प्रतियोगिता के दौरान सुबह फुटबॉल का मुकाबला टीम यूजी बैच 2020 तथा यूजी 2023 के बीच खेला गया। इसमें यूजी 2023 ने यूजी 2020 को 4-0 पराजित किया। इसी तरह क्रिकेट मैच स्टाफ और पीजी बी टीम के साथ खेला गया। इसमें पीजी बी ने 115 रन का पीछा करते हुए 10 ओवर में 116 रन बनाकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
इसी तरह खो-खो के मैच ब्वॉयज यूजी 2020 व यूजी 2023 के बीच खेला गया। इसमें यूजी 2020 विजय रहा। वहीं, तीसरे दिन रविवार की सांध्यकालीन सत्र में बैडमिंटन गर्ल्स डबल का प्रथम राउंड समाप्त हुआ। इसमें अदिति और प्रीति, अंजली और अंशु, समता और तनु, भाग्यश्री और निकिता की जोड़ी ने रोमांचक मुकाबला खेला। मिक्स डबल में छात्रों की टीम के दीपक और अंशु, अंजली और ऐेश्वर्य, अरुण और प्रीति की टीम विजेता रही।
खेल समन्वयक डॉ. विशाल वर्मा ने बताया कि क्रिकेट मैच का सेमीफाइनल पीजी बी टीम खेलेगी। फाइनल मुकाबले के साथ ही क्रीड़ा प्रतियोगिता ‘वेद रस’ का समापन किया जाएगा।