फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: पापा दिल्ली, मणिपुर में व्यस्त...गृह मंत्री का बेटा बन विधायक से की चर्चा, फिर ये धमकी दे उड़ाए होश

Mon, 17 Feb 2025 03:09 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

विधायक के नंबर पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुत्र जय शाह बताते हुए राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। इसके बाद कहा, दिल्ली व मणिपुर में व्यस्तता के कारण पापा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पुत्र हरीश नड्डा को उत्तराखंड से संबंधित विषयों पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीपुर विधायक आदेश चौहान को गृह मंत्री अमित शाह का पुत्र बनकर फोन पर पांच लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार विधायक आदेश चौहान के पीआरओ रोमिश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को विधायक के नंबर पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुत्र जय शाह बताते हुए राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। इसके बाद कहा, दिल्ली व मणिपुर में व्यस्तता के कारण पापा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पुत्र हरीश नड्डा को उत्तराखंड से संबंधित विषयों पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है।

विज्ञापन


उन्होंने पार्टी फंड में सहयोग की अपेक्षा की है। शुक्रवार को फंड की व्यवस्था कर शाम तक दिल्ली आ जाएं, वहां गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलाएंगे। उसने विधायक को दूसरा नंबर देकर उसे सेकेट्री का नंबर बताया।

ये भी पढ़ें...PM Modi Uttarkashi Visit:  नया आयाम...प्रधानमंत्री करेंगे विश्व के दूसरे सबसे ऊंचे ट्रेक जनकताल का शिलान्यास

अगले दिन विधायक ने किसी माध्यम से हरीश नड्डा से संपर्क किया तो पता चला कि उन्हें धोखाधड़ी का शिकार बनाने की कोशिश की गई। दोबारा कॉल आने पर विधायक ने उसका खुलासा होने की बात कही तो उसने धमकी दी कि पांच लाख दे दें, वरना वह अपनी टीम से सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करवाएगा। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें