फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र की एकता के लिए एक मंच पर आएं संत: ज्ञानदेव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह ने कहा है कि राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए देश के सभी संतों को एक मंच पर आना होगा। उन्होंने कहा कि संतों की एकजुटता से ही भारत सशक्त राष्ट्र और विश्व गुरु बनकर उभरेगा।
विज्ञापन

कनखल स्थित अखाड़े में संतों की बैठक में श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में अदृश्य शक्तियों की तरफ धर्म पर कुठाराघात किया जा रहा है। पूरे देश में संतों पर जगह-जगह हमले हो रहे हैं। इस्लामिक कट्टरपंथी सनातन धर्म को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। संत समाज को एकजुट होकर इन ताकतों का सामना करना होगा।
कोठारी महंत जसविंदर सिंह ने कहा कि सनातन धर्म के बढ़ते प्रचार-प्रसार को रोकने के लिए कुछ तथाकथित लोग एवं संगठन लगातार कुठाराघात कर रहे हैं। उन्होंने देशभर के संतों से अपील करते हुए कहा कि धर्म की रक्षा करना सभी का कर्तव्य है। निर्मल अखाड़े में शामिल हुए महंत सतनाम सिंह और महंत हरविंदर सिंह ने कहा कि श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति की अलख संसार में जागृत कर रहे हैं। युवा संतों को धर्म की रक्षा के लिए उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान महंत परमिंदर सिंह, महंत अवतार सिंह, महंत रामानंद सिंह, महंत ब्रह्म स्वरूप सिंह, महंत सुखजीत सिंह, महंत सुखप्रीत सिंह, संत महेंद्र सिंह, संत दर्शन सिंह शास्त्री, महंत हरदेव सिंह, महंत अंग्रेज सिंह, महंत बलवीर सिंह, संत जगमोहन सिंह, संत निर्भय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें