फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत ने कराया अनाथ बेटी का विवाह

Fri, 12 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। इंदु जब चार वर्ष की थी जब उसके माता-पिता को हाथी ने कुचल कर मार दिया था। अनाथ बालिका चंडी घाट स्थित गौरीशंकर गोशाला में पली और बढ़ी। आज शुक्रवार को साधु-संतों ने बालिका विवाह संपन्न कराया। अनेक अधिकारी इस मौके पर उपस्थित हुए।
विज्ञापन

नीलधारा के उस पार चंडी घाट पर अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता बाबा हठयोगी दिगंबर निराश्रित गायों के लिए गोशाला चलाते हैं। चंडी क्षेत्र के झुग्गी झोपड़ी इलाके में रहने वाली इंदु के माता पिता को हाथी ने कुचल कर मार डाला था। तब बाबा हठयोगी अनाथ बालिका को अपने साथ ले आए और उसका पालन पोषण किया। योग्य वर देखकर बाबा हठयोगी ने आज शुक्रवार को धूमधाम से उसका विवाह संपन्न कराया। कन्यादान भी बाबा ने किया। विवाह समारोह में मेला डीआईजी जीएस मर्तोलिया, मेला एसपी श्वेता चौबे, प्राधिकरण सचिव निधि यादव, एमएनए विप्रा त्रिवेदी आदि शामिल हुए। वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए स्वामी हरिचेतनानंद, ऋषिश्वरानंद, ऋषिरामकृष्ण, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, रविंद्र पुरी, दुर्गादास, रामपुरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें