फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चीनी मांझे से बचाव को दोपहिया वाहनों पर लगाई सुरक्षा तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जानलेवा चीनी मांझे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई के साथ-साथ लोगों को सजग करने की भी शुरुआत कर दी है। दोपहिया वाहनों पर चलने वाले लोगों को जागरूक करते हुए उनके वाहनों पर सेफ्टी वायर लगाई। इस घुमावदार वायर के लगने के बाद सामने से आने वाला मांझा उस पर अटक जाएगा। साथ ही पुलिस ने सभी से हेलमेट लगाने के साथ ही सावधानी बरतने की भी अपील की है।
विज्ञापन


बीती एक जनवरी की देर शाम कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में चीनी मांझे से गला कटने के कारण बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके अलावा कई लोग घायल हो चुके हैं। अमर उजाला चीनी मांझे को लेकर अभियान चला रहा है। अमर उजाला के अभियान से बच्चे और अभिभावक जुड़ रहे हैं और चीनी मांझे का बहिष्कार कर रहे हैं।
अब पुलिस भी अलर्ट हो गई है। एसएसपी के निर्देश पर मंगलवार को खड़खड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी ने टीम के साथ चीनी मांझे से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि दोपहिया वाहनों पर सुरक्षा के लिए तार लगाई गई है। इससे मांझे से सुरक्षा हो सकेगी। सभी से अपील करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का जरूर लगाएं और सावधानी बरतते हुए वाहन चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें