फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: राजकीय डिग्री कॉलेज भूपतवाला में छात्रों को फेल करने पर हंगामा, सुधार की मांग

Wed, 01 Apr 2026 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- छात्र संघ अध्यक्ष ने दिया परीक्षा प्रभारी को ज्ञापन, कॉलेज और विश्वविद्यालय पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

हरिद्वार। राजकीय डिग्री कॉलेज भूपतवाला में बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने और कई परीक्षार्थियों को अनुपस्थित दिखाए जाने के विरोध में छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। छात्र संघ अध्यक्ष आकाश खत्री के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए और परीक्षा परिणाम में सुधार की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान छात्र संघ अध्यक्ष आकाश खत्री ने परीक्षा प्रभारी डॉ. युवराज सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में कक्षाएं हैं लेकिन शिक्षक नहीं हैं, नल हैं लेकिन पानी नहीं है, पुस्तकालय है लेकिन किताबें नहीं हैं और प्राचार्य कार्यालय होने के बावजूद प्राचार्य उपलब्ध नहीं रहते। छात्रों का आरोप है कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को अनुचित तरीके से फेल किया गया है जबकि कई ऐसे विद्यार्थी भी हैं जिन्होंने परीक्षा दी लेकिन उन्हें अनुपस्थित दर्शाया गया। इस स्थिति से छात्र मानसिक रूप से परेशान हैं। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि विश्वविद्यालय स्तर पर वार्ता कर परीक्षा परिणाम में सुधार कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो कॉलेज में तालाबंदी कर अनशन शुरू किया जाएगा। इस दौरान अभिनव बंसल, खुशी लोहनी, खुशी भार्गव, अंशु सोनी, आयुष भट्ट, वंश गुप्ता, वंश खटीक, गरिमा पवार, आदर्श गोयल, मानसी गोयल, गैरी शर्मा, वंशिका, अंबिका, सलोनी निषाद, पलक शर्मा, अंचल नौटियाल, पलक पासी, उज्ज्वल गिरी, अंबिका सेमवाल, दिव्य तोमर, अश्मित शर्मा, शिवानी, रितिका जोशी, अंजली जोशी, अजय यादव, गरिमा, राहुल यादव, हरि नारायण सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें