फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: खाते से निकले ढाई लाख रुपये, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रियव्रत निवासी अलीपुर के बेटे रघुनंदन के खाते से ठगों ने धोखे से ढाई लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित रघुनंदन ने एसएसपी कार्यालय में लिखित शिकायत देकर बताया कि इसम सिंह रसूलपुर टोंगिया हाल निवासी मोहबेवाला, देहरादून ने उनसे एक ईआर केपिटल्स फाइनेंस कंपनी से पैसा दिलाने के नाम पर ठगी की। उन्होंने बताया था कि ठग ने पिता से सिक्योरिटी के तौर पर (लोन की एवज में) बैंक खाते के 8-8 ब्लैंक (कोरे) चेक हस्ताक्षर कराकर ले लिए थे।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता रघुनंदन का कहना है कि तीन मार्च को उनके पास फोन पर मैसेज आया कि उनके खाते में ढाई लाख रुपये जमा हो गए हैं। सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर फिर से मैसेज आया कि पूरी धनराशि लोन दिलाने वाले इसम सिंह के खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया गया।

आरोप है कि पहले तो उनके खाते में धनराशि आई। बाद में इसम सिंह के खाते में पैसा जमा कर दिया गया। इस पर जब वह इसम सिंह से रुपये मांगने लगे तो वह न तो ऋण के रुपये लौटा रहा है और न ही उनके ब्लैंक चेक दे रहा है। इस पूरे प्रकरण में इसम सिंह, निवासी रसूलपुर टोंगिया हाल निवासी मोहबेवाला देहरादून, चरण सिंह निवासी मोहबेवाला, रमन सिंह, सौरभ, अमर सिंह निवासी देहरादून शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें