बहादराबाद हाईवे पर जाम खुलवाते पुलिसकर्मी ।
- फोटो : HARIDWAR
राट्रीय राजमार्ग 58 पर शनिवार को अतमलपुर बोंगला में निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर एक रोड बंद किए जाने के कारण लंबा जाम लग गया। पुलिस आधा घंटे के प्रयास के बाद यातायात को सुचारु कर पाई।
अतमलपुर बोंगला में रुड़की रोड पर टोल प्लाजा का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण कार्य के चलते कर्मचारियों ने शनिवार को एक रोड को पूरी तरह बंद कर दिया। दोनों साइड का ट्रैफिक एक ही सड़क पर होने के कारण वाहन आमने-सामने फंस गए। आगे निकलने की होड़ में ट्रैफिक फंसता चला गया। कुछ देर में एक किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गई। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि टोल प्लाजा के नजदीक सड़क का निर्माण हो रहा है। जिस कारण सड़क बना रहे लोगों ने सारा ट्रैफिक सिंगल रोड पर डाल दिया था। जिस कारण जाम लगा। यातायात दबाव बढ़ने पर दूसरी सड़क को खुलवा दिया गया है।