फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा चालक की दिल्ली की युवती से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरकी पैड़ी से रोडवेज बस स्टैंड जाने के लिए साइकिल रिक्शा पर सवार हुई दिल्ली की युवती से रिक्शा चालक ने ही लूट कर ली। उसने अलकनंदा होटल के समीप ले जाकर युवती से जेवरात उतरवा लिए। उसका मोबाइल फोन और पर्स लूट लिया। युवती के शोर मचाने पर रिक्शा चालक ने बिरला पुल की ओर से गंगा में छलांग लगा दी। स्थानीय पुलिस अब आरोपी रिक्शा चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के उत्तमनगर की रहने वाली ज्योति भाटिया पुत्री सुरेश भाटिया केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौटी थी। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करने के बाद वह शनिवार रात रोडवेज बस स्टैंड के लिए साइकिल रिक्शा पर सवार हुई। लेकिन साइकिल रिक्शा चालक रोडवेज बस स्टैंड ले जाने के बजाय युवती को अलकनंदा होटल के पास सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने युवती को डरा धमकाकर मोबाइल फोन, पर्स और सोने की चेन लूट ली। युवती के शोर मचा देने पर राहगीर एकत्र हो गए। उन्होंने जिन्होंने रिक्शा चालक को पकड़ना चाहा तो उसने दौड़ लगा दी। फिर वह बिरला घाट के पुल पर पहुंचकर गंगा में कूद गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है। पीड़िता की तरफ से इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें