फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: लेनदेन के लिए हुई मारपीट में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के भूपतवाला स्थित दुदियाबंध में पैसों के लेनदेन के लिए हुए विवाद में दो सगे भाइयों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ध्यान सिंह पुत्र सोमनाथ निवासी दुधियाबंध भूपतवाला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 17 अक्तूबर 2025 की सुबह करीब आठ बजे वह अपने भाई मान सिंह के साथ घर पर था। इसी दौरान उनका किरायेदार रामबक्श उनसे पांच हजार रुपये की मदद मांगने के लिए आया। रामबक्श को ये रकम भूप सिंह को देनी थी। इसके बाद वह और उनका भाई भूप सिंह की दुकान पर पहुंचे, जहां पहले से चले आ रहे 15 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर बात हुई। आरोप है कि बकाया दस हजार रुपये की मांग करने पर भूप सिंह ने गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की पर उतर आया।
विरोध करने पर भूप सिंह और उसके साथ मौजूद गुलाब सिंह ने मारपीट शुरू कर दी। डंडे से सिर पर वार करने के बाद दोनों भाइयों को पीटा। आरोप है कि भूप सिंह अपने तीन अन्य साथियों को भी बुलाकर धमकी दी। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें