फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बाइक सवार की मौत के मामले में वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में जटवाड़ा पुल के पास सड़क हादसे में हुई बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मुकेश निवासी ग्राम इब्राहिमपुर मसाही थाना भगवानपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 जनवरी को उनका बेटा अंकित कुमार (29) बाइक पर घर लौट रहा था। जटवाड़ा पुल से आगे ट्रैफिक सिग्नल लाइट पर पहुंचा तो तभी पीछे से आ रहे हरियाणा नंबर के वाहन ने गलत साइड आकर बाइक में टक्कर मार दी। अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें