फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हाईवे पर अनुमति लगाए यूनीपोल-होर्डिंग्स हटाए

विज्ञापन
हरिद्वार हाईवे से होर्डिंग से हटाती एनआईए की टीम  स्रोत:विभाग - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
हरिद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम ने बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग, यूनीपोल और सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 पर जेसीबी मशीन की मदद से 12 यूनीपोल और 10 बड़े होर्डिंग हटाए गए। इनसे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा था, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई थी। एनएचएआई की टीम ने सड़क किनारे फल, सब्जी और कपड़े बेचने वालों के किए गए अतिक्रमण को भी हटाया।
विज्ञापन

एनएचएआई के अधिशासी अभियंता अतुल शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है और आगे भी बिना अनुमति लगाए गए किसी भी होर्डिंग या बोर्ड को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आमजन की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनता है।
उन्होंने बताया कि घने कोहरे के मद्देनजर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। इसके तहत एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्य कर रही है, ताकि रात और कोहरे के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ाई जा सके। यदि भविष्य में फिर से बिना अनुमति होर्डिंग या अन्य संरचनाएं लगाई गईं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें