फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड 15 की मौत, 896 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक दिन में रिकॉर्ड 15 कोविड संक्रमितों की मौत हुई है। सबसे अधिक पांच लोगों ने मेला अस्पताल में दम तोड़ा है। जिला कारागार में भी कोविड संक्रमित एक कैदी की मौत हुई है। वहीं, भूमानंद अस्पताल और विनय विशाल में तीन-तीन, जया मैक्सवेल अस्पताल में दो और बाबा बर्फानी अस्पताल में एक संक्रमित जिंदगी की जंग हार गए।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को 896 नए कोविड संक्रमित मिले। मेला अस्पताल में तैनात तीन कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। शिवालिक नगर में सबसे अधिक 60 कोविड संक्रमित मिले हैं। भेल में 29 नए कोविड पॉजिटिव मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 498 हो गई है। रामनगर रुड़की में 14, सिडकुल के दीप गंगा अपार्टमेंट में 13, ज्वालापुर में 10 लोग कोविड संक्रमित मिले हैं। सिडकुल की दो अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के प्लांट में पांच-पांच कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि जिले में 4128 एक्टिव केस हैं। अधिकृत कोविड अस्पतालों में 197, अधिकृत कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में 311 और कोविड केयर सेंटरों में 153 संक्रमित भर्ती हैं। 100 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। 12148 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज गए हैं। 39,098 लोगों की कोविड रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें