फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ई-केवाईसी कराने के लिए राशनकार्ड धारकों की लग रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। क्षेत्र में राशन की दुकानों पर ई-केवाईसी कराने के लिए राशनकार्ड धारकों की भीड़ लग रही है। सरकार ने ई-केवाईसी कराने के लिए 30 नवंबर निर्धारित की थी। अब इसे बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी है।
विज्ञापन

राशनकार्ड धारकों ने पहले ई-केवाईसी कराने में कोई दिलचस्पी नहीं ली। अब ई-केवाईसी कराने के लिए राशन की दुकानों पर दौड़ लगा रहे हैं और निर्धारित समय से पहले ई-केवाईसी कराना चाहते हैं। बादशाहपुर, भट्टीपुर, धारीवाला, शाहपुर शीतलाखेड़ा, रानीमाजरा, फुलगढ़ समेत कई स्थानों पर राशन की दुकानों पर सुबह से लेकर शाम तक भीड़ लगी रही है। राशन डीलर मोहन सिंह, राजकुमार, जगत सिंह चौहान, शेषराज चौहान का कहना है कि ई-केवाईसी कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे निर्धारित समय पर ई-केवाईसी का कार्य पूरा किया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें