फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशंक के मास्टर स्ट्रॅक ने कराई राठौर की ताजपोशी

Sat, 07 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। अंतिम दौर में चल रही हरिद्वार के भाजपा जिलाध्यक्ष की दौड़ में आखिरकार अन्य दावेदारों को पछाड़कर वरिष्ठ नेता सुरेश राठौर यह पद पाने में सफल रहे। सुरेश राठौर आज सुबह तक इस पद की दौड़ में कहीं नहीं थे लेकिन ऐन वक्त पर सांसद निशंक खेमे ने उनका नाम शामिल किया। राठौर इस समय भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव तथा यूपी के प्रभारी हैं। उन्होंने दावा किया कि वे पार्टी को सभी वर्गों में मजबूती प्रदान करने के लिए काम करेंगे। राठौर की ताजपोशी को सांसद निशंक के मास्टर स्ट्रॅक के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा में जिलाध्यक्ष पद को लेकर चल रही जंग अंतिम समय तक रोचक बनी रही। इससे पहले नरेश शर्मा, डॉ. जयपाल सिंह और राजीव शर्मा आदि प्रमुख दावेदार थे। 30 अक्टूबर तक नरेश शर्मा विधायक मदन कौशिक और जयपाल सिंह सांसद निशंक खेमे के प्रमुख दावेदार बने रहे। इन दोनों के लिए चहेते नेताओं ने आरएसएस की तरफ से भी समर्थन जुटाने का प्रयास किया जा रहा था। मदन कोशिक खेमा नरेश शर्मा को जिलाध्यक्ष बनवाने में कामयाब होता दिख भी रहा था लेकिन निशंक खेमे ने ऐसे में दिल्ली से एप्रोच लगवाकर उनका रास्ता रोक दिया। इसके बाद मदन कौशिक खेमे की ओर से पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऋषिपाल सिंह और निशंक खेमे की ओर से अब सुरेश राठौर पर दांव खेला गया।

अंतत: प्रदेश चुनाव अधिकारी केदार जोशी की ओर से देर शाम सुरेश राठौर के नाम की घोषणा कर दी गई। सुरेश राठौर इससे पहले भाजपा हरिद्वार के मंडल उपाध्यक्ष अनूसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री, जिलाध्यक्ष संयुक्त यूपी में प्रदेश सचिव उत्तराखंड में प्रदेश महामंत्री दो बार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओर दो बार अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे इस समय मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री तथा यूपी के प्रभारी हैं। सुरेश राठौर ने कहा कि वे यह नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी हाईकमान के आभारी हैं। सभी को साथ लेकर चलेंगे तथा पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। सांस प्रतिनिधि ओमप्रकाश जगदग्रि ने बताया कि शनिवार को सुबह 11 बजे सुरेश राठौर का पार्टी जिला कार्यालय पर स्वागत किया जाएगा। नरेश शर्मा, अनिल अरोड़ा, विधायम स्वामी यतीश्वरानंद आदि ने सुरेश राठौर को जिलाध्यक्ष बनाने का स्वागत किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें