नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में जोरदार जनसंपर्क डोर टू डोर चलाया। उत्साहित जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधन में उन्होंने कहा कि पूरी पालिका में भगवा लहराने को जनता तैयार बैठी है। सभाओं मे उमड़ने वाली भीड़ ने तय कर दिया है कि अबकी बार जीत का अंतर पिछली बार से बड़ा होने वाला है। जनता कांग्रेस को पूरी तरह से नकार चुकी है। कल मुख्यमंत्री ने कहा है कि बजट की कोई कमी नगर पालिका में नहीं आने दी जाएगी और नगर पालिका शिवालिक नगर को एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।
त्रिदेव सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देते हुए विधायक रानीपुर आदेश चौहान ने कहा कि चुनाव में माहौल पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में है। अब वोट को बूथ तक लाने और सबका मतदान सही से हो जाए इसकी चिंता अब त्रिदेव को करनी है और उस दिन युद्धस्तर पर कार्य करना है और हर मतदाता को बूथ तक लाना है। जीत तो तय है पर इसको अब रिकॉर्ड के रूप में लाना है। इस मौके पर राहुल कुमार, डॉ राजकुमार यादव, रमेश पाठक, अरुणा देवी, राधेश्याम कुशवाह, रितु ठाकुर, रीना तोमर कार्यकर्ता उपस्थित रहे।